उत्तराखंड (देहरादून) 11 सितंबर 2025: प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस ने भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविन्द बल्लभपंत की जयंती और वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।
पं गोविन्द बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए काग्रेस सांसद एवं संगठन सृजन के लिए नियुक्त देहरादून महानगर के केन्द्रीय पर्यवेक्षक मणिकम टैगोर ने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत का देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान था। भारत रत्न पं गोविन्द बल्लभ पन्त ने आजादी के बाद 20 साल उत्तर प्रदेश और भारत की राजनीति में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री जैसे पदों को सुशोभित किया।
पूर्व विधायक एवं महानगर के पर्यवेक्षक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि 20वीं शताब्दी के तीसरे दशक में कुमाऊं परिषद के माध्यम से सामाजिक और राजनैतिक जीवन में पन्त ने अपनी शुरूआत की। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में फैली भीषण गरीबी, कुली बेगार प्रथा और सामाजिक बुराइयों के कारण प्रताड़ित हो रहे कमजोर तबकों की पीड़ा को गहराई से महसूस किया और कालान्तर में उसके लिए उन्होंने अनेक संघर्ष किये।
श्रद्धांजलि देने वालों में रोहताश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सुजाता पल, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, मोहन काला, आशा डोबरियाल शर्मा, नवीन रमोला, सुलेमान अली, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा, मदन लाल, अभिनव थापर, ललित भद्री, गुल मोहम्मद आदि शामिल थे।
