उत्तराखंड (त्यूणी) 6 सितंबर 2025: वर्षा और भूस्खलन के चलते बंद सड़कों से अब ग्रामीणों की जान पर बन आई है। मार्ग बंद होने के कारण बीमार बुजुर्ग महिला को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया सका। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मामला झबराड़ गांव का है। गांव की 63 वर्षीय संतो देवी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर ग्रामीण उन्हें डंडी-कंडी के सहारे करीब सात किमी पैदल चलकर किसी तरह पहले रोटा खड्ड लाए। यहां से निजी वाहन से उन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल चकराता ले जाया जा रहा था। लोखंडी पहुंचने पर एंबुलेंस पहुंची लेकिन कुछ ही दूर ले जाने पर संतो देवी ने दम तोड़ दिया।
