उत्तराखंड (देहरादून) 4 सितंबर 2025: महिला सुरक्षा को लेकर प्रसारित एक रिपोर्ट को नकारते हुए एसएसपी अजय सिंह ने जांच एसपी ऋषिकेश को सौंपी है। निजी सर्वे कम्पनी के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। फाउंडर को सर्वे में लिए गए तथ्यात्मक आकंड़ों के साथ तीन दिन के अंदर पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस का दावा है कि इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने से दून में अभिभावकों, महिलाओं व युवतियों के बीच सुरक्षा को लेकर नकारात्मक माहौल बन सकता है। जिसे देखते हुए सर्वे रिपोर्ट के सभी तथ्यों के परीक्षण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को जांच सौंपी है। जिन्होंने सर्वे कम्पनी के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रहलात राउत को सर्वे में लिए गए सभी तथ्यात्मक आकंड़ो के साथ तीन दिन के अंदर पेश होने का नोटिस जारी किया है।
