उत्तराखंड (देहरादून) 3 सितंबर 2025: कैंट स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस के निकट आर्मी की एंबुलेंस के पीछे बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। आर्मी की एक छोटी एंबुलेंस, जोकि बीजापुर तिराहे से मिलिट्री अस्पताल की रोड पर जाने के लिए मुड़ रही थी। इसी दौरान सर्किट हाउस की तरफ से आ रही बाइक एंबुलेंस के पीछे टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवक एंबुलेंस से टकराने के बाद तेजी से सड़क पर गिरे। जिसके कारण दोनों के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। बेसुध हालत में दोनों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की पहचान शिवनाथ साहनी निवासी दरभंगा, बिहार, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।
