उत्तराखंड (देहरादून) 4 सितंबर 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यावधिक रखने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों के जरिए यातायात व्यवस्था पर लगातार कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधीनस्थों को अपनी-अपनी शाखाओं व कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव व सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रुप से अध्यावधिक करने और जांच के लिए मिलने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रुप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए वर्तमान में प्रचलित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी की गई । साथ ही पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने व उनके समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा निर्धारित अवधि के दौरान एसीआर पूरा नही करने वाले कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
