उत्तराखंड (पिथौरागढ़) 2 सितंबर 2025: धारचूला ब्लॉक के ऐलागाड़ में स्थित एनएचपीसी के अंडर ग्राउंड पावर हाउस फंसे 11 सुरक्षित है। एनएचपीसी प्रशासन के अनुसार सभी कार्मिक सोमवार को भी ड्यूटी करते रहे। एनएचपीसी के जीजीएम एम कन्नन ने सोमवार को बताया कि पावर हाउस में आपातकालीन संचालन के लिए एनएचपीसी प्रशासन की ओर से इंजीनियरों, तकनीशियनों और कर्मचारियों की इस टीम को आवश्यक संसाधन व उपकरण सुविधाएं भेजी गई है। बता दें कि बीते शनिवार को ऐलागाड़ स्थित पावर हाउस की टनल का मुहाना भूस्खलन से बंद हो गया था उस समय वहा 19 कर्मचारी फंस गए थे। मलबा हटाने के बर्बाद आठ कर्मचारियों को रविवार को निकाल लिया गया था। अन्य 11 कर्मचारी पावर हाउस में ही ड्यूटी दे रहे है। सोमवार शाम टनल में मौजूद कार्मिकों ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह सुरक्षित होने और सामान्य तौर पर काम करने की बात कही है।
