उत्तराखंड (देहरादून) 1 सितंबर 2025: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सहायक निदेशक अनूप क्षेत्री को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। देहरादून निवासी अनूप क्षेत्री को बीपीआर एंड डी के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गोविंद मोहन केंद्रीय सचिव गृह मंत्रालय ने पदक प्रदान किया। पदक के लिए उनके नाम की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी। देहरादून के शमशेरगढ़ निवासी अनूप क्षेत्री 1988 में असम राइफल में राइफलमैन भर्ती हुए थे। उन्होंने विभागीय परीक्षा पास की और 2010 में भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) देहरादून में असम राइफल में कमीशन प्राप्त किया व वर्ष 2017 में उन्हें डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया। यूपीएससी साक्षात्कार उत्तीर्ण करने के बाद 2021 में उन्हें नियुक्ति पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) नई दिल्ली में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। अनूप क्षेत्री के पिता 1978 में गोरखा राइफल से आनरेरी कैप्टन से सेवानिवृत्त हुए थे।
