उत्तराखंड (देहरादून) 23 अगस्त 2025: एक शख्स ने अपने परिजनो व परिचितो को साथ लेकर अपनी पत्नी और ससुर से उनके ही जिम में घुसकर मारपीट की। आरोपितो ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर बसन्त विहार पुलिस ने आरोपित पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रेमनगर की रहने वाली प्रीति बहुगुणा ने शिकायत दी है कि उसका बल्लुपुर चौक के पास जीएमएस रोड़ पर एसपी 27 डायनेमो फिटनेश नाम से जिम है। 19 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे उसका पति शंकर, देवर ब्रिजेश, सास व उसके पति की बुआ अपने साथ 8-10, युवको को लेकर उसके जिम में आए और जिम में घुसते ही उसके साथ गाली-गलौच एंव मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने पति, देवर व सास को समझाया, परन्तु वे और अधिक मारपीट एवं गाली गलौच करने लगे। तब उसने 112 और अपने पिता संजीव बुहुगुणा को कॉल किया। जिस पर उसके पिता थोड़ी देर बाद जिम पहुंच गए। जिम में आरोपित हमलावरो ने उसके और उसके पिता के साथ जिम की सीढ़ियों में गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की नियत से हमला किया। थोड़ी देर बाद बसन्त विहार थाने से पुलिस बल पहुंचा । जिस पर उसका पति शंकर, देवर ब्रिजेश, सास और उसके साथ आए सभी युवक जिम से भाग गए। उसके पति व उसके साथ आए लोगो ने जिम पर कब्जा करने व उसे जान से मारने की धमकी दी।
