उत्तराखंड (देहरादून) 23 अगस्त 2025: मामूली विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए प्रेमनगर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। परिजनो की उपस्थिति में सभी की काउंसिलिंग कराई गई। गिरफ्तार आरोपितो मे से एक छात्र है, जिसके कॉलेज में कार्यवाही को रिपोर्ट भेजी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार करने व हुडदंग मचाते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को निर्देशित किया है। इसी क्रम में थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि बिधौली व केहरी गांव क्षेत्र में कुछ युवक हुड़दंग कर रहे है। जानकारी करने पर पता चला कि चेतन व सागर नाम के दो युवको के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जिस पर दोनो ने फोन करके अपने-अपने साथियों को’ मौके पर बुला लिया।
पुलिस ने दोनो पक्षों के पाचों आरोपित युवको चेतन चौधरी निवासी ग्राम बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश (हाल निवासी राजेन्द्र नगर किशन नगर चौक के पास देहरादून), सागर निवासी कौशिक विहार कालोनी सरसावा सहारनपुर उत्तर प्रदेश, विशाल। चौधरी निवासी झबरेड़ा हरिद्वार (हाल पंडितवाडी पता देहरादून), रवि कुमार निवासी केहरी गाँव थाना प्रेमनगर देहरादून और शुभम कुमार निवासी केहरी गाँव थाना प्रेमनगर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पांचो युवको के परिजनों को थाने पर बुलाकर परिजनों के सामने ही उनकी काउंसलिंग कराई गई। गिरफ्तार युवको में से एक आरोपित एक। संस्थान का छात्र है। जिस पर उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए सम्बन्धित संस्थान को रिपोर्ट भेजी गई है।
