प्रशासन अलर्ट मोड़ पर सौ सेअधिक लोगों को सूरक्षित स्थानोंपर भेजा
उत्तराखंड (बड़कोट) 22 अगस्त 2025: स्यानाचट्टी में भारी बारिश के बाद कृपडा खड़ में आए पानी और मलबे के चलते यमुना नदी का प्रवाह रुकने से झील बन गई है। सड़क से नीचे की ओर सभी होटलों और घरों में पानी भर गया है और यमुनोत्री रोड़ सहित मोटर ब्रिज के ऊपर तक पानी भर गया है। झील के कारण क्षेत्र में संभावित खुतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्यानाचट्टी के आसपास के घरों और होटलों को खाली करा लिया है। समाचार लिखे जाने तक सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
राज स्तर पौटी पल बगास, मगरा पल आदि गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। स्यानाचद्री में झील की सुचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशोत आर्य आपदा स्मार्ट कंटोल रूम पहुचे और अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्थायी झील को खोलने के लिए राष्ट्रीय आपदा बल की टीम बोट के साथ मौंके पर भेजा गया है। टीम द्वारा कल प्रातः तक झील को सुरक्षित रूप से खोलने का प्रयास किया जाएगा।
