उत्तराखंड (देहरादून) 21 अगस्त 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़कों पर हुए गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए हैं।
वर्षा से दून विश्वविद्यालय से बिस्मिलाह चौक तक सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। वाहन चालक एवं पैदल चलने वालों को परेशानी हा रही है। जिसकी शिकायत क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से की थी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा को मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणदायी एजेंसी यूयूएसडीए, पेयजल निगम, निर्माणखंड लोक निर्माण विभाग को समन्वय बनाकर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा।
