उत्तराखंड(भराड़ीसैंण) 21 अगस्त 2025: भराड़ीसैंण में सुबह-सुबह सीएम धामी चाय पर चर्चा करते नजर आए। चाय की चुस्कियों के साथ सीएम धामी ने लोगों का हाल जाना।
सीएम ने कहा कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।
बृहस्पतिवार को सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। और चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय बनाने के साथ ही चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम जानी और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकास पर और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
