
उत्तराखंड (रामनगर) 18 अगस्त 2025: तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा क्षेत्र के पीरूमदारा हिम्मतपुर नई बस्ती में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर गुलदार ने हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीरूमदारा हिम्मतपुर नई बस्ती निवासी बुजुर्ग उदय राज सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान निकट के झाड़ियों से निकले एक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।
उदय की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद परिजन और अन्य ग्रामीणों ने मौके पर शोर शराबा किया तो गुलदार बुजुर्ग को गंभीर हालत में छोड़कर वापस जंगल की ओर भाग गया। घटना के
बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल उदय राज सिंह को उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।