उत्तराखंड (देहरादून) 18 अगस्त 2025: प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समर्थक मंच ने उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ द्वारा 18 अगस्त से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार का विरोध करेगा। मंच द्वारा आयोजित आनलाइन बैठक में 150 से अधिक परीक्षा समर्थक शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग से शिक्षण करने का निर्णय लिया।
आनलाइन बैठक में परीक्षा समर्थक शिक्षकों ने कहा कि कार्य बहिष्कार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मंच का कोई भी साथी इस दौरान अवकाश नहीं लेगा साथ ही अतिथि शिक्षकों से कार्य करने का आह्वान किया जाएगा। मंच के शिक्षकों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और भारी वर्षा के कारण बाधित शिक्षण कार्य की भी भरपाई इस अवधि में की जाएगी। पदोन्नति परीक्षा सभी शिक्षकों के हित में है। इसमें ज्येष्ठता के साथ श्रेष्ठता की बात कही गई है जिससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मंच के संयोजक बृजेश पंवार ने कहा कि पदोन्नति परीक्षा का विरोध कर अपने साथियों के खिलाफ जाने के निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं। प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा नियमावली में संशोधन करवारने के लिए शिक्षा मंत्री का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में पौड़ी के शिक्षक विनय शाह, टिहरी की विनीता बहुगुणा, नैनीताल की मीनाक्षी पंत, उत्तरकाशी के धीरेंद्र भंडारी, चमोली के डा. कमलेश कुमार मिश्र, रुद्रप्रयाग के गोविंद सिंह नेगी, टिहरी के अनिल राणा, चंपावत के प्रमोद पाटनी, हरिद्वार के आकाश चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता मंचा के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश पांडे ने की। बैठक में प्रदेश भर से 150 से अधिक शिक्षकों ने भार लिया। बैठक का संचालन अनिल राणा एक हर्षपति चमोली द्वारा किया गया।
