उत्तराखंड (देहरादून) 13 अगस्त 2025: पुलिस ने रायपुर में 48.70 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान मुकेश साहनी बताया। उसने जल्द पैसा कमाने के लालच में चरस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशा करने वाले स्थानीय लोगों से खरीदा था, जिसे वो महंगे दामों में अन्य नशेड़ियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इस तरह से पटेलनगर थाना क्षेत्र में चक्की टोला के पास से गौतम साहनी को 4 किलो 186 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
