उत्तराखंड (देहरादून) 12 अगस्त 2025: एक परिवार के कुछ लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर उन पर बंदूक की बट और तलवार से जानलेवा हमला किया। हमले में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने कई हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में बाबर निवासी मेहूवाला माफी ने शिकायत दी कि नौ अगस्त को पड़ोस के ही कुछ दबंग, बदमाश किस्म के लोग घर पर आकर पुरानी रंजिश के चलते उससे गाली गलौच करते हुए हमला शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो हमलावरों ने अपने साथियों को भी बुला लिया जिनमे इरफान, फुरकान, वाहिद, शम्मी और साकिब उर्फ छोटू व आसिफ उर्फ चुप्पी व बिल्लू व अन्य 4-5 लोग निवासी मेहूवाला माफी आए और आते ही उसे व उसके भाईयों व परिवार के लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसने शौकीन के सिर में बंदूक के बट मार कर उसे चोट पहुंचाई। जिससे वह अस्पताल में भर्ती है। साकिब उर्फ छोटू ने तलवार से जान से मारने की नीयत से जावेद के सिर पर वार किया, जिसमें हसीन गम्भीर रूप से घायल हो गया है, जो रेफर किए गए है। बाकी अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
