उत्तराखंड (देहरादून) 7 अगस्त 2025: दून न्यूजपेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने धराली (उत्तरकाशी) में आई भीषण आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए घटना में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल नागरिकों के यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। दून न्यूज़पेपर एजेंट एसोसिएशन ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान दून न्यूज़पेपर एजेंट एसोसिएशन के श्री हरप्रीत , ललित जोशी, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, विजेंद्र सेमवाल, कैलाश सेमवाल, गौरव, मुकेश मित्तल, दीपक , आदि लोग उपस्थित थे।
