
उत्तराखंड (कोटद्वार)16 अप्रैल 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कोटद्वार के दुर्गापुरी में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गढवाल लोकसभा सीट से भाजपा वे विधान सभा सयोजक राज गौरव नौटियाल नेबताया कि कोटद्वार यमकेश्वर ओर लैंसडौन क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में कोटद्वार के दुर्गापुरी मे भाग लेगी। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार के दुर्गापुरी में मंगलवर को दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने ऐडी चोटी का जोर लगाया हुआ है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि अमित शाह की चुनावी रैली ऐतिहासिक होगी । रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।