उत्तराखंड (कोटद्वार) 20 जुलाई 2025: भेषधारी तत्वों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम ने साधु-संतों का भेष धारण कर घूम रहे 8 फर्जी ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम इनकी पहचान, गतिविधियों व आपराधिक पृष्ठभूमि की भी गहन जांच कर रही है। इनमें सतीश दत्त जोशी पुत्र भगवान स्वरूप जोशी, निवासी नगली पथवारी चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, नीतू जोशी पुत्र आनंद जोशी, निवासी बढ़ापुर थाना बढ़ापुर, जिला- बिजनौर उत्तर प्रदेश, विजय जोशी पुत्र सोमनाथ प्रसाद जोशी निवासी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश, नितिन जोशी पुत्र नरेश जोशी, निवासी सिकंदरपुर नजीबाबाद जिला- बिजनौर उत्तर प्रदेश, शिवम जोशी पुत्र मंगतराम जोशी निवासी- सिकंदरपुर नजीबाबाद, जिला- बिजनौर उत्तर प्रदेश केसरी जोशी पुत्र मुरली, निवासी- सिकंदरपुर नजीबाबाद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, ऋतिक जोशी पुत्र राजेश जोशी, निवासी- बढ़ापुर नगीना जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, मनदीप कुमार जोशी पुत्र सुरेंद्र जोशी, निवासी- बढ़ापुर नगीना जिला- बिजनौर उत्तर प्रदेश है।
