उत्तराखंड (मसूरी) 20 जुलाई 2025: पर्यटन नगरी देश-विदेश के पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं। इन दिनों नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के अधिकांश शौचालयों को आधुनिक बनाया जा रहा है लेकिन कई शौचालयों का कार्य पूर्ण होने के बाद भी उन में अब तक ताले लटके हुए हैं, जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में शौचालयों के आधुनिकीकरण का कार्य के चलते शौचालय बंद रहे जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात है कि सीजन समाप्त होने के बाद भी शौचालय नहीं खोले गये जबकि शौचालय बन चुके हैं। किक्रेग पर एकमात्र शौचालय का कार्य पूर्ण होने के बाद भी उस पर अभी तक ताले लटके हुए हैं। शहर के अन्य शौचालय भी कार्य पूर्ण होने के बाद बंद पड़े हैं। अधिकांश शौचालयों में पानी नहीं हैं। लंढौर बाजार, मालरोड, जीरो प्वाइंट, पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर शौचालयों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि कुछ में कार्य होना बाकी है। किंक्रेग के स्थानीय व्यापारी युसूफ खान ने बताया कि शौचालयों के बंद होने से पर्यटकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि सभी शौचालय दो तीन दिनों में खुल जायेंगे। जिसके लिए जिन शौचालयों में ताले लगे है वह बन तो गये हैं लेकिन अभी किसी में बिजली नहीं है किसी में पानी नहीं है, ठेकेदारों को कहा गया है कि दो दिनों में कार्य पूरा कर जनता के लिए शौचालय खोल दें।
