उत्तराखंड (देहरादून) 16 जुलाई 2025: आवारा कुत्तों के हमेशा पक्ष में खड़े होने वाले पशु प्रेमियों को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी सीख दी। कोर्ट ने कहा कि अगर आपको कुत्तों को खाना ही खिलाना है तो अपने घर के भीतर ले जाकर क्यों नहीं खिलाते हैं। क्यों बाहर सड़क या गली, चाक-चौराहों पर उन्हें खाना देते हैं। दरअसल, यही स्थिति दून की भी है। दून शहर के गली-मोहल्लों में करीब हजार आवारा कुत्ते आतंक फैला रहे हैं। 50 पार्षद बार-बार निगम अधिकारियों को इनके लिए ठोस नीति बनाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन निगम कुछ करने को राजी नहीं। निगम अधिकारी हर बार सुप्रीम कोर्ट की पुरानी गाइडलाइन का रोना रो देते हैं कि कुत्तों को जहां से नसबंदी के लिए पकड़कर ले जाया जाएगा, वापस चार दिन बाद वहीं छोड़ा जाएगा। हो भी ऐसा ही रहा, इसके चलते शहर में इन आवारा कुत्तों का आतंक खत्म नहीं हो पा रहा।
