उत्तराखंड (देहरादून) 16 जुलाई 2025: ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद की गांधी रोड स्थित महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि तुलसी जयंती आगामी 31 जुलाई को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मनाई जाएगी।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि समारोह में हिंदी जगत के दो मूर्धन्य विद्वान मुख्य वक्ता के रूप में तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखेंगे।
परिषद के महामंत्री उमा नरेश तिवारी ने बताया कि समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए परिषद शहर के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग लगाएगी। आसपास के ब्राह्मण संगठनों व विद्वतजनों को कार्यक्रम में आमंत्रण देगी।
बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक एसपी पाठक, एसएन उपाध्याय, डा. वीडी शर्मा, पंडित शशिकांत दूबे, रविकांत मिश्रा, विनय शंकर पांडे, दिनेश्वर नाथ द्विवेदी, गणेश पाण्-डेय, डीएम तिवारी आदि मौजूद थे।
