उत्तराखंड (देहरादून) 4 जुलाई 2025: सोमवार को अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 105 शिकायतों को सुना।
इस मौके पर महिला फरियादी ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि ठाकुरपुर प्रेमनगर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है, जिसमें तहसील विकासनगर से कब्जामुक्त किए जाने के संबंध में आदेश पारित है, किंतु अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया है। जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया की अपने आदेशों का परिपालन कराते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करें। बापूग्राम ऋषिकेश में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता को साइट प्लान मैप जांच कर कृत कार्रवाई की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र की अंजली रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश कुमार आदि थे।
