उत्तराखंड (देहरादून) 4 जुलाई 2025: दून में युवतियों व महिलाओं की अस्मत सुरक्षित नहीं रह गई है। ऐसे ही दुराचार के तीन मामलों में छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
सरस्वती विहार दिल्ली की रहने वाली युवती ने राजपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में वह काम के सिलसिले मे दून आई थी। उसकी मुलाकात वर्ष 2022 आईटी पार्क में भवानी वर्मा से हुई। उसने दोस्ती कर शादी करने की बात कहीं। कुछ समय बाद वह अपने चाचा, भाई व पिता को लेकर उसके पास आया और सभी ने शादी की बात की। इसके कुछ समय बाद भवानी वर्मा ने शादी का वादा कर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक बार विरोध करने पर आरोपित ने ब्लेड निकाला और बांये हाथ पर कई बार काटा जिससे वह लहुलुहान हो गई। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए और उसे बचाया। भवानी अब भी उससे बुरा बर्ताव कर रहा है। साथ ही उसकी वीडियो भी वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पीड़िता ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आरोपित हीरा सिंह निवासी नार्थ चंडीगढ़ ने शादी का झांसा देकर दून के सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जबकि तीसरे मामले में पीड़िता ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत दी कि राजेश्वरी कालोनी बंजारावाला में गायत्री देवी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोशी की हालत में गायत्री के बेटे चन्द्र मोहन डुकलान ने उससे दुराचार किया। इस दौरान चन्द्र मोहन के भाई विपिन निवासी मियांवाला ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। जबकि हिमांशु व अन्य ने उससे गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपितों को नामजद कर लिया है।
