उत्तराखंड (देहरादून) 30 जून 2025: गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। संचालक गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं व युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसपी ने प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट’ देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने देर रात राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष व तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर सहित सभी छह लोगों तापस शाहू निवासी इस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल, कमलेश साहनी निवासी दरभंगा बिहार, निक्का देवी निवासी दरभंगा बिहार, संजीत कुमार निवासी पटना बिहार, गुल्ली देवी निवासी अरिया बिहार हाल निवासी रायपुर देहरादून और मनु गुरंग निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम दर्ज किया।
पूछताछ में होटल के मैनेजर ने बताया कि गेस्ट हाउस को लीज पर लिया गया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। वे ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाते है और उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं के पास भेजा जाता है
