उत्तराखंड (देहरादून) 30 जून 2025: दुकानदार की नजर हटते ही चोर ने गल्ले से चार से पांच हजार रुपए की नगदी पार कर दी। चोर की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्गा एन्क्लेव बंजारावाला के रहने वाले मनीष पयाल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी कारगी चौक पथरी बाग रोड पर क्वालिटी स्वीट शॉप के नाम से एक दुकान है। 27 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह दुकान के पीछे की तरफ लगे वॉश वैशन में कुछ काम कर रहा था कि तभी एक अज्ञात शख्स दुकान पर आया और उसकी दुकान के गल्ले से लगभग 4-5 हजार नगद वं गल्ले में रखा उसका आधार कार्ड चोरी कर ले गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फुटेज में दिख रहे चोर की तलाश कर रही है।
