उत्तराखंड (देहरादून) 30 जून 2025: कृषाली चौक के पास नागल हैलीपेड के पास बारिश के बीच सुबह आए पानी की वजह से एक इमारत से सटा पुस्ता गिरा गया। इससे इमारत में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया आनन फानन में लोग बाहर निकले। बारिश ने इस इमारत के बगल में एक और बिल्डिंग मे नुकसान पहुंचाया और दीवारें आदि भी तबाही की चपेट में आ गए। स्थानीय निवासी जीतू ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे उनकी कालोनी में काफी पानी आया। इस वजह से दे इमारतों के पुश्ते गिर गए। नुकसान की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चार मंजिला इमारत के साइड का पुश्ता गिरने की संभावना के चलते इमारत खाली करा दी। दूसरी तरफ नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और मलबा हटाया। इसके अतिरिक्त इस जगह पर स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को तैनात कर दिया गया है।
