उत्तराखंड (विकासनगर) 27 जून 2025: खेत के डोल पर घास रखने को लेकर दो पक्षों की मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को सहसपुर थाना क्षेत्र के केदारावाला गांव में खेत की डोल में घास रखने को लेकर वाजिद अली पुत्र जिजुद्दीन व उसके परिजनों का उनके भाई के पुत्रों के साथ विवाद हो गया था। विवाद में मनीष ने चाचा वाजिद अली के मुंह कीचड़ में दबाकर उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट की घटना के बाद वाजिद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद मृतक के पुत्र ने थाना सहसपुर में मनीष, असलम तथा अन्य परिजनों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित मनीष पुत्र स्व. जाहिद निवासी केदारवाला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
