उत्तराखंड (देहरादून) 27 जून 2025: साइबर ठगों एक शख्स के बैंक खाते से 95 हजार की रकम उड़ा ली। ठगों ने फोन पर एक अनजान एप्लीकेशन इंसटाल करवाई थी। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नेहरू कालोनी पुलिस ठगों की जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है। बद्रीश कालोनी के रहने वाले कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि 20 जून को उसने हॉट स्टार एप्लीकेशन में ऑटो सब्सक्रिप्शन को हटाने के लिए टोल फ्री नम्बर पर संपर्क किया। कुछ देर बाद उसे एक नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने खुद को हॉट स्टार का प्रतिनिधि बताकर सब्सक्रिप्शन प्लान को समाप्त करने के सम्बन्ध के उससे उसके खाते की जानकारी हासिल कर ली और एक अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर उसका फोन हैक कर लिया। इसके बाद ओटीपी हासिल कर उसके बैंक खाते से 95 हजार रुपए निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
