उत्तराखंड (मसूरी) 26 जून 2025: पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस संस्थाओं के साथ समय-समय पर बैठक कर रही है।
सोमवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोतवाल संतोष कुंवर ने कहा कि मसूरी में हर वर्ष वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, उस हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण समस्या आ जाती है। इस बार सभी ऐसे स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की है जहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में कुठाल गेट से भीड़ बढ़ने पर बड़ी बसों को वाया विकास नगर से डायवर्ट किया जा रहा है। गजी बैंड पर कैंपटी फॉल या यात्रा वाले वाहनों को हाथी पांव के रास्ते भेजा जा रहा है। लंढौर क्षेत्र में संकरी सड़क होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिस पर सुझाव आया है कि छावनी क्षेत्र व धनोल्टी जाने वाले वाहनों को घंटाघर से टिहरी बाई पास पर डायवर्ट किया जाय। इस सुझाव पर लंढौर के व्यापारियों से वार्ता करने के बाद लागू किया जायेगा अगर समस्या आती तो पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मसूरी में कई होटलों में कमरे अधिक हैं व पार्किंग की व्यवस्था नहीं है इस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण किया जायेगा। इस मौके पर एसएसआई केके सिंह भी मौजूद रहे।
