उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 16 जून 2025: केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में एक नेपाली व्यक्ति आ गया। उसे गौरीकुण्ड स्थित हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिनका उपचार गौरीकुंड स्थित अस्पताल में चल रहा है। दोपहर के समय तेज बारिश होने से पैदल यात्रा रोकी गयी, सायं पांच बजे मौसम साफ होने पर यात्रा दोबारा शुरू की गयी। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मलबे की चपेट में आने से महेन्द्र सिंह (21) पुत्र नवीन सिंह निवासी नेपाल हाल गौरीकुंड की मौके पर ही मौत हो गई। शगुन शर्मा पुत्री संदीप शर्मा निवासी सिद्धिपुर असमोल जिला संभल उप्र, मंजू शर्मा पत्नी आरआर शर्मा निवसी पटेल कॉलोनी जयपुर व पंचना सोलंकी पत्नी मगन सिंह सांलेकी निवासी मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुंड ला गया। वही प्रशासन श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील कर रहा है।
