उत्तराखंड (देहरादून) 11 जून 2025: सोमवार और मंगलवार की रात को आईएसबीटी में गोली चली। रात 12 बजे गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई। बाद में स्थानीय लोगों ने आरोपित को मौके पर पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा मिला। विवाद लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए गए जिसमें एक बुजुर्ग को गोली लगने की बात भी कही जा रही थी।
जांच के बाद पुलिस ने बताया की गोली जरूर चली थी लेकिन किसी के सिर में नहीं लगी थी। आरोपित ने हवा में गोली चलाई। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि लड़की के साथ बातचीत के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत के बाद विवाद बढ़ा। गिरफ्तारी आरोपित ने अपनी पहचान आयुष राठी पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बिजनौर के रूप दी। पुलिस ने बताया कि युवक फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था। वहां एक युवक और एक युवती में विवाद हो रहा था, जिसमें आटो वाले व आसपास खड़े अन्य लोग बीच बचाव करने लगे। शोर गुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा। तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद-विवाद किया। जिस पर आयुष राठी ने अपने पास रखा देसी कट्टा निकालकर फायर कर दिया।
