उत्तराखंड (देहरादून) 7 जून 2025: निर्जला एकादशी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई गयी। विभिन्न संगठनों की ओर से राहगीरों को सेवा भाव से पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। कचहरी स्थित शिव मंदिर में निर्जला एकादशी पर शरबत का प्रसाद वितरण किया गया। कचहरी परिसर में आने वाले लोगों व कार्मिकों ने मीठे पानी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अंकित भंडारी, राजीव गुप्ता, राजकुमार गर्ग, अनुज प्रजापति, पुरुषोत्तम पांडे, संदीप जोशी, पंकज हटवाल, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे। सुभाष नगर स्थित शक्तिश्वर पंचायती मंदिर की ओर से शरबत वितरित किया गया।
श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में निर्जमा एकादशी पर शुक्रवार सुबह ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर नए वस्त्र धारण किए गए। श्री रामायण पाठ, भजन कीर्तन कर आरती की गयी। मंदिर की ओर से पटेलनगर मुख्य बाजार में मीठे शरबत की छबील लगाई गयी। इस मौके पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चट्टा, चंद्रमोहन आनंद, ओमप्रकाश सूरी, यशपाल मग्गो, राजू गोलानी, एमपी कपूर, मनीष भाटिया आदि ने जल वितरण किया।
