उत्तराखंड (लालकुआं) 3 जून 2025: विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद लाइन में फॉल्ट ढूंढने के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाह हो जाने के चलते बिंदुखत्ता निवासी युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार विद्युत आपूर्ति ठप होने पर बिंदुखत्ता क्षेत्र का विद्युत लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में फाल्ट ढूंढ रहा था, तभी अचानक विद्युत लाइन में करंट का प्रवाह हो जाने के चलते सुनील को करंट लगने के चलते वह विद्युत पोल से नीचे गिर गया, जिससे वह मूर्छित हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना लालकुआं विद्युत सब स्टेशन में दी। सुनील को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
