उत्तराखंड (देहरादून) 2 जून 2025: राजधानी में सड़क पर चलना भी अब खतरे से खाली नहीं रहा। भले ही वाहन चालक अपनी दिशा में सही तरीके से जा रहा हो। कब कोई पीछे से टक्कर मार दे, कुछ पता नहीं। रविवार रात को कार चालक ने पीछे से एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की जान चली गई।
देर रात परवल रोड पर निर्माणाधीन हाइवे पर प्रेमनगर स्थित एक कालेज का छात्र आयुष वरना कार से अपनी महिला मित्र मेरठ निवासी रोजी को घुमाने ले गया था। जसपाल राणा शूटिंग रेंज में कार्यरत शानू भी अपने एक दोस्त के साथ दूसरी वरना कार से पीछे चल रहा था। क्षतिग्रस्त हाइवे पर स्कूटी चालक आशीष मूल निवासी डूंगरी, चमोली जोकि प्रेमनगर में मोबाइल की दुकाम में काम करता था, अपने घर रामनगर जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार वरना कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में आशीष को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया
