उत्तराखंड (देहरादून) 2 जून 2025: देवभूमि टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तुषार सिंघल को अध्यक्ष और सुमित धवन को महासचिव चुना गया।
अधिवक्ता सतीश बहुगुणा, सत्यवीर सिंह और आलोक कोठियाल ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर दीपक रावत और संजीव सभरवाल, संयुक्त सचिव समित ग्रोवर और योगेश चोपड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कंटूरा का निर्वाचन किया गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमर कर्णवाल, गुरविंदर सिंह घांजल, जगदीप असवाल, कमल किशोर, ललित गोयल को शामिल किया गया।
