उत्तराखंड (देहरादून) 29 मई 2025: जाखन की चेतन बस्ती में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान-एक प्रयास के तहत महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान ड्रग्स, स्मैक और शराब जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गई। सभी महिलाओं ने मौके पर शपथ ली कि वे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगी और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करेंगी। अभियान में नीरू वर्मा, रूबी सैनी, रीना पवार, उर्मिला पुनीता, गौरी और सुशीला आदि मौजूद रहे।
