उत्तराखंड (ऋषिकेश)29 मई 2025: आवास विकास स्थित शिवा एनक्लेव में एके फाइट क्लब की ओर से कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में येलो से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग तकनीकों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा के आधार पर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। इस दौरान 24 खिलाड़ियों ने अलग-अलग रंग की बेल्ट प्राप्त की।
क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि येलो बेल्ट में वैदेही, वैभव, सिद्धार्थ, आदविक, ब्लू बेल्ट में आराध्या, आस्था, वान्या, पलाक्ष, ऑरेंज बेल्ट में अंशिका, अक्षत, वृशांक, ग्रीन बेल्ट में रीवा, पर्पल बेल्ट में देवर्ष, शिवांश, ब्राउन बेल्ट में आराध्या, साविन्या, रिहल, माही, विवांश, उज्जवल, रमन, रोहन, आरुष, शाश्वत ने बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।
कार्यक्रम में जगन्नाथ आश्रम के अध्यक्ष महंत लोकेश दास ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के और अच्छे अभ्यास के लिए एके फाइट क्लब को एक पंचिंग बैग भेंट किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, कोच सिद्धार्थ शामिल रहे।
