उत्तराखंड (देहरादून) 27 मई 2025: विजिलेंस ने सोमवार को जनपद के एक पटवारी को प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत त्वैते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की अधीक्षक रचिता जुयाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने विजिलेंस के टोले फ्री नं. 1064 पर शिकायत दर्ज करायी थी कि उसने अपने भाइयों ने मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जो ऑनलाइन चेक करने पर निरस्त होना पाया गया। इस सम्बन्ध में पटवारी गुलशन हैदर तहसील कालसी से फोन पर सम्पर्क करने किया तो पटवारी ने उन्हें फोटो आईडी व 2000 रुपये लेकर तहसील-कार्यालय बुलाया।
अधीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई चाहता था।
शिकायत पर विजिलेंस की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पटवारी गुलशन हैदर को तहसील कालसी के प्राइवेट कमरे से 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम अभियुक्त से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
