उत्तराखंड (श्यामपुर) 24 मई 2025 : भट्टोवाला में बीते वीरवार रात्रि को करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने गांव में घुसकर जो तांडव किया उससे लोग सहमे हुए हैं। युवकों ने ग्राम पंचायत गुमानीवाला के एक पंचायत सदस्य सहित एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। इस घटना के बाद गांव में जबरदस्त आक्रोश है। पूर्व ग्राम प्रधान सतीश रावत का कहना है कि क्षेत्र में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गढ़ी होशियारपुर मार्ग पर भट्टोवाला के समीप करीब डेढ़ दर्जन युवक मार्ग पर आड़ी तिरछी बाइक खड़ी कर रखी थी। सभी युवक नशे की हालत में थे। रात्रि के समय गुमानी वाला के पूर्व पंचायत सदस्य व एक स्थानीय व्यक्ति वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जब बाइक हटाने को कहा तो युवक गाली-गलौज पर आमादा हो गए। बाद में यह लोग दोनों का पीछा करते हुए गांव के अंदर तक आ गए। वहां इन दोनों पर पत्थर-लाठी से हमला कर दिया। पूर्व प्रधान सतीश रावत ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई है। एक की उंगली तो दूसरे की पसली फ्रैक्चर हो गई घटना के है। उन्होंने बताया कि सर में भी टांके आए हैं। बताया जा रहा है कि गांव में एक स्विमिंग पूल भी खुला हुआ है। वहां भी इन लोगों ने शराब पी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल है।
पूर्व प्रधान सतीश रावत ने कहा कि बाहर से सामाजिक तत्व आकर के नशा करते हैं। इस घटना के बाद पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। पूर्व प्रधान सतीश रावत व प्रशासक प्रधान दीपा राणा ने कहा है कि यहां पर पुलिस गश्त नहीं होती है। ग्रामीणों ने कहा है कि इस मामले में सख्त सख्त कार्रवाई की जाए।
