उत्तराखंड (देहरादून) 12 मई 2025: देश के सैनिकों का उत्साहवर्धन और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में सोमवार को सुबह सात बजे देहरादून में शौर्य स्थल चीड़वाली बाग बीजापुर के समीप से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रेखीय विभागों के आला अधिकारियों – के साथ बैठक करते हुए भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस को उक्त शौर्य तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक – संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम कुमकुमे जोशी, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढौंढ़ियाल, डीएसओ के के अग्रवाल एवं रेखीय विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
