उत्तराखंड (रायवाला) 6 मई 2025: लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर ने क्षेत्र में होने वाली रामलीला के पात्रों के निधन पर शोक व्यक्त किया। समिति की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल व कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला महोत्सव के अग्रिम पंक्ति में उपस्थित रहने वयोवृद्ध मार्गदर्शक फूल सिंह, मोहन लाल, जगदीश प्रसाद पंत का कुछ समय पूर्व निधन हो गया है।
जिनकी याद में समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति के सचिव नरेश थपलियाल, अंजू बडोला, राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, राम सिंह, नवीन चमोली, आशीष सेमवाल, महेंद्र राणा, रूचि सती, करण सिंह, अनीता जुगलान, लीला शर्मा, अंजू ओझा, रेखा थपलियाल, दीपक सेमवाल, दीपक जोशी, अजय चौहान, भगत सिंह, खेम सिंह, गोपाल सेमवाल, आशीष उनियाल, नितेश सेमवाल, सन्नी, लक्ष्मन ना प्रसाद, सौरभ चमोली, आकाश, एके सिंह, हरिओम आदि उपस्थित रहीं।
