उत्तराखंड (रुड़की) के 6 मई 2025: विप्र फाउंडेशन ने रविवार को एक होटल में बैठक कर 10 मई को फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यकर्ता एवं विभूति सम्मान समारोह को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। सचिव पवन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में सभी ब्राह्मण पार्षदों का भी सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश से भी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में पहुंचे विप्र फाउंडेशन के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। बैठक में पार्षद डा. नवनीत शर्मा, सुजीत शर्मा, गौरव शर्मा, पदम शर्मा, आशीष शर्मा, अक्षत शर्मा, पीयूष, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
