उत्तराखंड (देहरादून) 17 अप्रैल 2025: प्रेमनगर स्थित एक कालेज में पढ़ने वाले बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। छात्र को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि कोटला संतूर में किसी युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे प्रेमनगर अस्पताल भिजवाया गया है। युवक की हालत देखते हुए उसे प्रेमनगर अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर ज्यादा जानकारी की तो पता चला कि शशी यादव शेखर (21) पुत्र नंद किशोर यादव निवासी बाल खुदरा थाना पथरासु जिला रामगढ झारखंड ने खुद को पिस्टल से सिर मे गोली मारी है। वह बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
