उत्तराखंड (देहरादून) 15 अप्रैल 2025: दून के 2/8 गोर्खा राइफल के पूर्व सैनिकों ने देहरादून गंगोल पंडितवाड़ी किमाड़ी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बटालियन का 190 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व अधिकारी, जेसीओ और जवान शामिल हुए।
बटालियन का 190 वर्ष का इतिहास गौरवपूर्व रहा है। बटालियन की स्थापना 13 अप्रैल 1835 में असम सेवेन्ड्री कोर के नाम से कप्तान विलियम साईमंड के नेतृत्व में असम के गुवाहाटी में हुआ था। पल्टन के स्थापना के बाद पल्टन का नाम समय-समय में बदलता रहा। सन 1844 में पल्टन का नाम सेकेंड असम लाइट इंफेंट्री हुआ। सन 1861 में 43 रेजिमेंट ऑफ बंगाल इंफेंट्री हुआ। सन 1885 में 43 असम रेजिमेंट ऑफ बंगाल इंफेंट्री हुआ। सन 1891 में 43 गोरखा राइफल ऑफ बंगाल इंफेंट्री व सन् 1903 में 7 गोरखा राइफल्स हुआ तथा आखिरी में 1907 में 2/8 गोर्खा राइफल नाम पड़ा जो कि वर्तमान में भी है। बटालियन के 190 वर्ष के इतिहास में कई लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम में ले. जनरल आरके नानावती, ब्रि.एचसी जोशी, कर्नल जेपीआर स्माइल, कर्नल वीएस मलिक आदि मौजूद रहे।
