उत्तराखंड (विकास नगर) 7 अप्रैल 2025: चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर विकासनगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। कोतवाली रोड स्थित एनफील्ड लॉन से निकले पथ संचलन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रविवार को पथ संचलन सैयद रोड, डाकपत्थर तिराहे से मुख्य बाजार, संघ कार्यालय, 28 फिटा रोड रोड, अस्पताल रोड, काली माता मंदिर होता हुए एनफील्ड लॉन में वापस पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक सौरभ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण करता है। यह सब शाखा से संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर सामाजिक परिवर्तन के लिए संकल्प लें। पथ संचलन में नगर संघ चालक पुष्पराज, अतर सिंह चौहान, विकास नागर, गोपाल, सुरेश ठाकुर, रविंद्र चौहान, तेजपाल आदि शामिल रहे।
