उत्तराखंड (देहरादून) 3 अप्रैल 2025: कालूवाला प्रशासक और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग से कालूसिद्ध मंदिर के पास जंगल और सौंग नदी किनारे शराब पीकर पिकनिक मनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कालूवाला प्रशासक पंकज रावत ने कहा कि गर्मियां शुरू होते ही काफी संख्या में युवा और लोग शराब लेकर जंगल में नदी किनारे पहुंच रहे हैं। बड़ोवाला प्रशासक सुधीर क्षेत्री ने कहा कि शराबियों के कारण कालूसिद्ध मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में थानो रेंजर और चौकी इंचार्ज को कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया है। मौके पर सुरेश बिष्ट, रमेश राठौड़, जसबीर नेगी आदि उपस्थित रहे।
