उत्तराखंड (रायवाला) 26 मार्च 2025 : रायवाला के वासंती मंदिर के पास एक बाइक सवार नाबालिग ने एक महिला को टक्कर मार दी। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्राम प्रशासक सागर गिरि ने रायवाला पुलिस को ज्ञापन सौंपकर बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, स्टंटबाज बाइकर्स पर कारवाई की मांग की है।सागर गिरि ने बताया कि गांव की स्थानीय लोगें का निकलना मुश्किल होता जा रहा है।कहा कि ट्रिपलिंग, स्टंटबाज और बाइकर्स की चपेट में आकर कब कौन चोटिल हो जाए कहा नही जा सकता है। इतना ही नही कम उम्र के यह बाइकर्स ने अपनी मोटर साइकिल का साइलेंसर भी मोडिफाइड किए हुए है। गांव की सड़कों पर तेज शोर व फटाखे की आवाज से लोग घबरा जाते है। थाना प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
