उत्तराखंड (देहरादून) 21 मार्च 2025 : नाम बदलकर मंदिर में हिंदू युवती से विवाह करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को हिंदू रक्षा दल थाने पहुंचा। दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मुस्लिम युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार को बड़ी संख्या में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर कोतवाली पहुंच धरना-प्रदर्शन किया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि एक नदीम नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम नवीन बताया। आरोपित ने एक हिंदू यवती को झांसा देकर मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। आरोपित पर शादी के फर्जी कागजात बनाने का भी आरोप है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और साजिश के तहत हिंदू युवती को चंगुल में फंसा रहा है।पटेलनगर कोतवाली परिसर में संगठन की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया और तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपित युवक, उसका साथ देने वाली सुलक्षणा व रीतिका के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
