उत्तराखंड (देहरादून) 20 मार्च 2025: थाना राजपुर पुलिस ने 10.36 ग्राम स्मेक के, साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया आरोपित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर दून में कालेज के छात्रों को बेचता था। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
राजपुर थाना पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ओल्ड मसूरी रोड स्थित उत्तरांचल आयुर्वेदिक कालेज के पास से एक नशा तस्कर कामेश कुमार की 10.36 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने बताया कि वह मूल से बिजिनौर का रहने वाला है और दून में गब्बर सिंह बस्ती में रहता है।
